नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज क्षेत्र के एक युवक पर पत्नी को नेपाल ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रिसिया क्षेत्र के शैदा बभनी निवासी भगतराम यादव की पुत्री नीतू यादव (24) का विवाह नवाबगंज के जानकी गांव निवासी श्रवण उर्फ बड़कऊ यादव के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। नीतू के पिता भगतराम का आरोप है कि रविवार दोपहर को श्रवण अपनी पत्नी को नेपाल ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव जला दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। निरीक्षक अपराध चंद्रेश कुमार ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर पति श्रवण कुमार उर्फ बड़कऊ व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।