फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी निर्माण के लिए और मिले दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बरदहा कला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने 2.54 करोड़ का बजट डेढ़ वर्ष पूर्व मंजूर किया था। आवंटित किए गए बजट से सीएचसी का निर्माण हो रहा था। लेकिन बजट की कमी होने से लगभग सात माह पूर्व निर्माण कार्य रुक गया था। अधिकारियों के पत्र पर शासन ने दो करोड़ रुपये बजट मार्च में मंजूर किया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते निर्माण रुक गया था। अब पुन: निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जल्द ही सीएचसी का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत बरदहा कला गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को शासन ने हरी झंडी दी थी। लेकिन जमीन नहीं मिल रही थी। इस पर गांव निवासी समाजसेवी घनश्याम सिंह ने सीएचसी निर्माण के लिए जमीन दान दे दी। शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए 2.54 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया। लगभग एक वर्ष पूर्व ठाकुर कुल्लू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन निर्माण के दौरान ही सामग्री मंहगी होने से बजट का टोटा हो गया।
इस पर सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने शासन को पत्र लिखा। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में शासन ने दो करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया। निर्माण निगम के खाते में बजट आ गया। लेकिन बजट आने के कुछ समय बाद ही कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। ऐसे में अब पुन: निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस पर क्षेत्र के लोगों को इलाज में सुविधा मिलेगी। लोगों को नानपारा व शिवपुर सीएचसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

20 बेड की मिलेगी सुविधा
अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि ठाकुर कुल्लू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 20 बेड का बनेगा। जिससे गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
सीएचसी में बनेंगे 16 आवास
अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप छह के छह आवास, टाइप चार के छह आवास समेत 16 आवास बनेंगे। जिसमें चिकित्सक, एएनएम व चतुर्थ श्रेणी कर्मी निवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें