फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते के हमले में दो बच्चे जख्मी, हालत गंभीर

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल बच्चे।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार रात व सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते के हमले में दो बच्चे घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बौंडी के कंदौसापुरवा निवासी अफजल (5) सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। अफजल के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर पहुंचे तो देखा कि कुत्ते ने अफजल के पैर को जबड़े में दबोच रखा था। परिजनों ने कुत्ते को भगाकर अफजल को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर, फखरपुर के गजाधरपुर निवासी शुभम (8) रविवार शाम अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर उसके हाथ व पैर को नोंच लिया। परिजनों ने कुत्ते को भगाकर शुभम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

कुत्ते के हमले में घायल बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें