फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से दो बच्चों की मौत

Mon, 07 Nov 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन के साथ तराई में निमोनिया पैर पसारने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 18 लोग भर्ती कराए गए जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में तीन दिन से मौसम बदला है। धूप कम होने के साथ दिन में भी सिहरन का एहसास होने लगा है। रात में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ निमोनिया मासूमों पर शिकंजा कसने लगा है। रामगांव क्षेत्र में मदनजोत निवासी धर्मराज (1) व दरगाह शरीफ इमामगंज निवासी अरमान (8) पुत्र पप्पू को रविवार शाम परिवारीजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में  भर्ती कराया था।

दोनों की सांसें उल्टी चल रही थी। निमोनिया के साथ धर्मराज को खून की भी कमी थी। इलाज के दौरान सुबह धर्मराज ने दम तोड़ दिया। शाम चार बजे अरमान की भी सांसें थम गईं। उधर बुखार, निमोनिया व डायरिया से पीड़ित 18 अन्य लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें विशेश्वरगंज निवासी बबलू (2) व दरगाह निवासी सुजात (1) की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें