फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्कूल में मोबाइल जब्त किया... तो छात्रों ने शिक्षक पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Dec 2024 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

स्कूल में मोबाइल जब्त किया तो छात्रों ने शिक्षक पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
घायल शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार को दो बच्चों ने जानलेवा हमला करके शिक्षक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्कूल स्टाफ ने उन्हें तत्काल मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की है। बताया गया कि तीन दिन पूर्व शिक्षक राजेंद्र वर्मा (55) ने कक्षा के तीन बच्चों के साथ लाए गए मोबाइल को जब्त कर लिया था। कॉलेज में मोबाइल लाना प्रतिबंधित है। इन बच्चों को स्कूल समाप्त होने पर अर्थदंड के साथ हिदायत दी गई। इसक बाद मोबाइल वापस कर दिया गया। 

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

घटना को दो बच्चों ने गंभीरता से ले लिया। दोनों बच्चों ने चाकू से शिक्षक पर स्कूल में हमला कर दिया। हमले में शिक्षक राजेंदर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें