फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट की जालसाजी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेलवे सुरक्षा बल बुढ़वल व बहराइच की संयुक्त टीम ने रेल टिकट की जालसाजी करने की सूचना पर बुधवार देर शाम मटेरा चौराहा के इटहा रोड स्थित आमिर लोकवाणी केंद्र पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने यहां से आमिर खान व दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। दिनेश आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है। बुढ़वल आरपीएफ के इंस्पेक्टर राम प्रताप सिंह व बहराइच के सामराज ने बताया कि मौके से 10 अदद ई-टिकट और एक एजेंट टिकट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन मोबाइल और कुछ रकम मिली है। दोनों आरोपी पर्सनल यूजर आईडी से आईआरसीटीसी के टिकट बना रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें