फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुए की चिप्स और हिरन का सींग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज में कछुए और हिरन के शिकारियों के सक्रिय होने की सूचना पर शनिवार को धर्मापुर और निशानगाड़ा रेंज की वन टीमों ने मुर्तिहा पुलिस के साथ त्रिमुहानी गांव में छापा मारा। इस दौरान दो मकानों से कछुए की चिप्स (खाल) और हिरन का सींग बरामद किया गया। हालांकि, शिकारी भाग निकले। उनकी तलाश में दबिश शुरू की गई है।
विज्ञापन


 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के जंगल से सटे इलाकों में स्थानीय शिकारियों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि शिकारियों की धरपकड़ के लिए धर्मापुर के रेंजर पीके मिश्र और निशानगाड़ा रेंजर गयादीन की अगुवाई में टीम गठित की गई।

वहीं, मुर्तिहा कोतवाली के एसआई सभाराम यादव भी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने त्रिमुहानी गांव निवासी राजेंद्र और पारसनाथ के घरों में छापेमारी की।
विज्ञापन



दोनों घरों से कछुए की 15 चिप्स और हिरन का सींग बरामद हुआ है। शिकार के उपकरण भी हाथ लगे हैं। लेकिन, इसी बीच दोनों शिकारी मौके से भाग निकले। डीएफओ ने बताया कि बरामद वन्यजीवों के अवशेष और उपकरणों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। शिकारियों की तलाश की जा रही है। डीएफओ ने कहा कि राजेंद्र कछुए का शातिर शिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें