फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मिहींपुरवा के बेझिया में हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट का हुआ शुभारंभ

Sat, 05 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा के बो​झिया में हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट के शुभारंभ पर मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। हल्दी किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए शुक्रवार को मिहींपुरवा विकासखंड के बेझिया में हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया। सीएससी राज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से स्थापित प्लांट का उद्घाटन उपकृषि निदेशक शिशिर कुमार वर्मा ने पंतजलि के प्रतिनिधि सत्यव्रत के साथ संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक ने बताया कि जिले के किसानों की हल्दी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी आय वृद्धि के लिए डीएम मोनिका रानी के प्रयास से तीन एफपीओ ने संयुक्त रूप से पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया था। प्लांट लगने से अब क्षेत्र के किसानोंं को हल्दी बॉयलिंग, पैकेजिंग व ड्राईंग का सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान एलडीएम जितेंंद्र कुमार मसंद, नानपारा के एसडीओ कृषि सुधीर कुमार मिश्रा व सदर बहराइच के उदय शंकर सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के कृषि वैज्ञानिक सूर्यबलि व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें