फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहा ट्रक बेड़नापुर पुल पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी/तेजवापुर (बहराइच)। सीतापुर हाईवे पर बुधवार की सुबह दिल्ली से आ रहा एक ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में पुल पर पलट गया। हादसे में एक चालक को मामूली चोट आई है। जबकि खलासी व एक और ड्राइवर बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बुधवार की सुबह दिल्ली से एक ट्रक माल लादकर नेपाल जा रहा था। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेड़नापुर बाजार स्थित पुल पर पहुंचते ही कुछ गायों का झुंड ट्रक के सामने आ गया। इसको बचाने के चक्कर में ट्रक चालक वीरसहाय ने ट्रक को मोड़ने का प्रयास किया। जिससे ट्रक बेड़नापुर पुल से नीचे पानी में जाकर पलट गया।
इस हादसे में ट्रक चालक वीरसहाय के सिर पर मामूली चोट आई है। जबकि ट्रक का एक अन्य चालक अमृतपाल और खलासी रमेश बाल-बाल बच गए हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को सीएचसी ले जाया गया। यहां इलाज के बाद सभी को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें