फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल तोड़ घर में घुसा ट्रक

विज्ञापन
बहराइच में जेल रोड पर अनियंत्रित होकर मकान में घुसा ट्रक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के रायपुर राजा मोहल्ले के बाईपास रोड पर स्थित अधिवक्ता के आवास में अनियंत्रित होकर ट्रक बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए घर में घुस गया। बाउंड्रीवाल व कमरे की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घर मेें मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के रायपुर राजा मुहल्ले के बाईपास रोड पर अधिवक्ता केबी सिंह का मकान स्थित है। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास पानीटंकी की ओर से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्रीवाल को तोड़ते हु़ए कमरे तक जा पहुंचा। तेज आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन सहम उठे। बाहर आकर देखा तो बाउंड्रीवाल व कमरे की दीवार टूट गई थी। कमरे में रखे फर्नीचर व अन्य सामान टूट गए। लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें