फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

Sun, 18 Jun 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
युवक की माौत से गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहनोई के घर से रविवार को सुबह बाइक से लौट रहे युवक को नैनिहा मंडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के इमामगंज सोहबतिया गांव निवासी पन्नेलाल (22) पुत्र बरातीलाल की रिश्तेदारी मोतीपुर थाना अंतर्गत गिरगिट्टी गांव में है। शनिवार की शाम पन्नेलाल बाइक से रिश्तेदारी में बहन के घर पारिवारिक कार्य से गया था।

रविवार को सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पन्नेलाल जब लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर नैनिहा मंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर घेराबंदी देखकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामअवतार ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दुघर्टनाग्रस्त ट्रक को सीज कर दिया है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें