फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद से तंग युवक ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। थाना क्षेत्र के तपेसिपाह नई बाजार निवासी एक युवक ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर घाघरा नदी में छलांग लगा दी। युवक ने मोबाइल व साइकिल पुल पर ही रख दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत तपेसिपाह नई बाजार निवासी सौरभ उर्फ मुन्ना (18) पुत्र प्यारेलाल की सुबह परिवारीजनों से कुछ कहासुनी हो गई। इससे नाराज सौरभ साइकिल लेकर घर से चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। उन्होेंने सौरभ की तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने घाघराघाट पुल पर साइकिल खड़ी होने और मोबाइल रखा होने की जानकारी दी। इस पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
साइकिल व मोबाइल को सौरभ का होते हुए पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर उपनिरीक्षक उदित वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नदी में युवक का शव बरामद हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें