फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय पर पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देते अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
अगैया (बहराइच)। एसएसबी मुख्यालय अगैया में 42वीं व 59वीं वाहिनी के जवानों ने कमांडेंट प्रवीण कुमार की उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने पुलिस के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीद जवानों के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कमांडेेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले यह अमर शहीद जवान हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। आज के दिन हम अपने उन अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर प्रण लेते हैं कि अपने कर्तव्य निर्वहन में सदैव सत्यनिष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ तत्पर रहेंगे। पुलिस शहीद दिवस के मौके पर 42वीं वाहिनी के शहीद जवान स्व. विजय कुमार व 59वीं वाहिनी के शहीद जवान स्व. घनश्याम सिंह गुर्जर के साथ ही देश के अन्य शहीदों के नाम व उनके बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें