फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बहराइच के शहीद पार्क के बाहर कारगिल शहीद दिवस पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते बहराइच विकास मंच ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में शुक्रवार की शाम बहराइच विकास मंच ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

शहर के शहीद स्मारक पार्क में आयोजित सभा में मंच के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए दुस्साहस का भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिस पर पूरे देश को जीवन भर गर्व रहेगा।
अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना के वीर जवानों ने जीत हासिल कर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यह देशवासियों के लिए गौरवशाली पल रहे। मगर इसके लिए हमें कई वीर सपूतों का बलिदान भी देना पड़ा, जिसे हम भूल नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

सेनानी संगठन के महासचिव रमेश मिश्रा ने कहा कि आज भी बीस साल पहले की स्मृतियां हमें झकझोर देती हैं। इस मौके पर समाजसेवी अर्जुन पंडित, विनोद जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, धनंजय, शुभम सैनी, विकास चौधरी, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें