पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अफसरों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। एसपी सालिकराम वर्मा ने कहा कि जवान पूरे साहस, कर्तव्य निष्ठा और पराक्रम के साथ जनता की सेवा करते हैं।
मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी व दरोगा के साथ अन्य स्थानों पर शहीद हुए जवानों को याद कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसपी आरए देवेंद्रनाथ के साथ सीओ, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे। उधर एसएसबी के अगैया मुख्यालय पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर बीते सप्ताह जम्मू कश्मीर में सीमा पर शहीद होने वाले जवान व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद दिवस पर सलामी परेड का आयोजन हुआ। डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने शहीद जवानों की शौर्य गाथा का बखान किया। कमांडेंट गजराज सिंह के साथ कई अफसर व जवान उपस्थित रहे।