फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आंधी से छप्पर पर गिरा पेड़, बुजुर्ग दंपती की दबकर मौत

Tue, 04 Jun 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के आंबा पोखर में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त मकान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर/अगैया। जिले में जारी भीषण गर्मी व उमस के बीच मंगलवार की सुबह तेज धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। सुबह लगभग पांच बजे आई तेज आंधी से सैकड़ों पेड़ व विद्युत पोल धराशायी हो गए। पयागपुर में फूस के छप्पर पर सेमर का पेड़ गिरने से उसमें सो रहे बुजुर्ग दंपती की दबकर मौत हो गई। वहीं विद्युत पोल गिरने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में भी नरमी देखने को मिली और अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की कमी के साथ 39 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार की सुबह धूल भरी आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशीयी हो गए। वहीं, पयागरपुर के ग्राम पंचायत काशीजोत निवासी रामफेरे (85) सोमवार की रात खा-पीकर पत्नी शिवरानी (80) के साथ अपने फूस के छप्पर में सो रहे थे। मंगलवार सुबह आई आंधी से उनके घर के बगल लगा विशालकाय सेमर का पेड़ छप्पर पर गिर गया। इससे दोनों पेड़ के नीचे दब गए। पेड़ गिरने की आवाज सुन बेटे हीरालाल ने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। बेटे हीरालाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजस्व टीम के मतगणना में लगे होने से क्षति का आकलन नहीं हो सका।

तीन ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त
नानपारा तहसील के अगैया स्थित ग्राम पंचायत आमा पोखर में मंगलवार सुबह आई आंधी से दर्जनों आम व यूकेलिप्टिस के पेड़ गिर गए। आंधी के दौरान आमा पोखर निवासी चांद अली, शफीक व रोशन अली के घर पर पेड़ गिरने से उनके घर की दीवार व घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन



300 गांवों में बिजली गुलआंधी से नानपारा, महसी, कैसरगंज, मिहींपुरवा, पयागपुर तहसील क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिर गए। वहीं कई स्थानों पर बिजली के तारों व पोल पर पेड़ गिरने विद्युत पोल टूट गए। इससे 300 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

2.4 डिग्री लुढ़का पारा, दोपहर में रही उमस
जिले में सुबह-सुबह तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से सुबह के समय मौसम सुहावना रहा। हालांकि दोपहर में एक बार फिर चटख धूप ने दस्तक दी। लेकिन इस दौरान लोगों को गर्मी से हल्की राहत रही। दोपहर के समय उमस ने थोड़ा परेशान जरूर किया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की कमी के साथ 39 व न्यूनतम तापमान 30 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें