फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, 24 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
 बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर गिरा पेड़। 
विज्ञापन
बिछिया। बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान सड़क किनारे लगा पेड़ 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे बिछिया, आंबा, बरदिया समेत करीब 24 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग तीन घंटे बाधित रही। पेड़ गिरने से विद्युत तार सड़क पर आ गए, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


बारिश के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक विद्युत लाइन पर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही तार टूटकर सड़क पर आ गए और आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। मार्ग से गुजर रहे लोगों को सड़क पर पड़े विद्युत तारों के कारण हादसे की आशंका बनी रही।

घटना की जानकारी मिलते ही जेई मोबिन ने बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ और विद्युत तारों को हटाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें