फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सवर्ण आर्मी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मांगों पर विचार करने की अपील की। प्रदर्शन का नेतृत्व सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव विजयराज शुक्ला ने किया। ज्ञापन में संगठन ने जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सामान्य वर्ग में भी बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं। ऐसे परिवारों के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली युवाओं को भी सरकारी योजनाओं और नौकरियों में उचित अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन ने एससी-एसटी अधिनियम में सुधार करने अथवा उसे समाप्त करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इस कानून का कई मामलों में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस लेने और सामान्य वर्ग के हितों के लिए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। सवर्ण आर्मी ने कहा कि उसकी प्रमुख चार मांगों में जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करना, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव, यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की वापसी और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन शामिल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को सामान्य वर्ग की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जयंकर सिंह, दयाशंकर पांडेय, शिवराज सिंह, राजकुमार शर्मा, सत्यप्रकाश अवस्थी, अनमोल तिवारी, राम स्वरुप मिश्रा, लालजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें