फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Tue, 06 Sep 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चांदपुरा के निकट पुराने अस्पताल परिसर में 10 बेड के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा। इस पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने ट्रॉमा सेंटर की आधार शिला रखी। कहा कि इसके शुरू होने के बाद गंभीर रोगियों को लखनऊ नहीं दौड़ना पड़ेगा। 
विज्ञापन


जिले में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से गंभीर रोगियों को लखनऊ का चक्कर लगाना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व सपा नेता राजे मिर्जा की भतीजी की छत से गिरकर घायल हो गई थी। इलाज के लिएलखनऊ पहुं चने में विलंब के चलते उसकी मौत हो गई। इस प्रकरण से परिवहन राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर उन्होंने मिनी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने को हरी झंडी दे दी।

उसी के तहत शहर के चांदपुरा के निकट पुराने अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई। निर्माण पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, जल निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने ट्रॉमा सेंटर की आधारशिला रखी। डीएम अभय ने बताया कि निर्माण के लिए चार माह का समय तय किया गया है। 
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर बनने के बाद गंभीर रोगियों को लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें समय से यहां चिकित्सा सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लीला कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव, एसपी सालिकराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह, पूर्व विधायक रामतेज यादव, परियोजना प्रबंधक आरएन वर्मा समेत कई अधिकारी व सपा नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें