फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शरीर पर 10 जख्म, अधिक रक्तस्राव से गई ट्रांसपोर्टर की जान

विज्ञापन
अजय द्विवेदी। 
विज्ञापन
नानपारा। नानपारा कोतवाली के मथुरा मोड़ के पास नहर किनारे ट्रांसपोर्ट कारोबारी अजय कुमार द्विवेदी की हत्या होने के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है। रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर 10 स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं, जिनमें सिर पर लगा घाव सबसे गंभीर था। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी सोमवार रात फोन आने के बाद घर से निकले थे। देर रात उनका शव नानपारा-रुपईडीहा मार्ग स्थित मथुरा मोड़ के पास नहर किनारे रक्तरंजित अवस्था में मिला था। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताते हुए साजिश का आरोप लगाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरे जख्म और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर पर गहरे घाव सहित शरीर पर कुल 10 स्थानों पर धारदार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक के पुत्र मनीष द्विवेदी की तहरीर पर श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट बाजार निवासी समीर उर्फ पप्पू खान, बदला, श्रावस्ती निवासी शकलेन रजा, सीतापुर के बिसवां निवासी अज्जू, बाबागंज रुपईडीहा निवासी अरशद, सिसवारा नानपारा निवासी हाफिज और अकील अहमद अंसारी तथा जय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और घटना से पहले संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें