फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 22 हजार लोग अंधेरे में

Tue, 05 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुरा में आजाद इंटर कॉलेज के निकट स्थित एक ट्रांसफार्मर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। भगदड़ मच गई। एक जनरल स्टोर की दुकान भी चपेट में आकर जली है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 22 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है।
विज्ञापन

 
कोतवाली नगर अंतर्गत मिशन हॉस्पिटल के निकट आजाद इंटर कॉलेज के सामने विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे चांदपुरा व आंशिक सलारपुर मोहल्ले को बिजली सप्लाई होती है। रात 11 बजे के आसपास अचानक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।

सफार्मर से कुछ दूरी पर स्थित राजू की जनरल स्टोर की दुकान भी ट्रांसफार्मर की लपटों की चपेट में आकर जल गई। अग्निशमन कर्मियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें