फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ब्लॉकों की 62 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चित्तौरा में आयोजित प्रशिक्षण में 10 ब्लॉक की 62 महिलाएं शामिल हुईं। सभी को आधुनिक खेती, रोजगार, स्वावलंबी समेत अन्य मुद्दों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पाकर ये महिलाएं गांवों की महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

चित्तौरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में चितौरा, शिवपुर, पयागपुर, कैसरगंज, जरवल, तेजवापुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, महसी व रिसिया ब्लॉक की 62 महिलाओं ने आजीविका सखी प्रशिक्षण लिया।
उपायुक्त ने बताया कि ये महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खेती-बाड़ी से संबंधित कार्य कराएंगी। जैविक खेती के लिए महिलाओं को प्रेरित करेंगी। जिससे समूह की महिलाएं कम लागत में खेती कर लाभ कमाएंगी। जिला मिशन प्रबंधक मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि समूह की दीदी प्रेरणा पोषण वाटिका बनाकर छोटी से जगह में विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक आशुतोष सिंह व अनुज कुमार ने बताया कि महिलाओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण में मृदा की पहचान व उसकी जांच के तरीके बताए गए। इसके साथ ही जैविक खेती करने तथा जैविक खेती से होने वाले लाभ, जैविक कीटनाशक बनाने की विधि, पशुओं की विकसित प्रजातियों तथा प्रेरणा पोषण वाटिका के लाभों को विधिवत बताया गया है।
प्रशिक्षण में जिला ट्रेनिंग ऑफिसर राणा, सपना उपाध्याय, नितिन मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर सोनी सिंह, दिव्या शुक्ला, लालमति, स्नेहलता, लज्जावती, मीना, फूलकुमारी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें