फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जनगणना के लिए नौ हजार कर्मियों को प्रशिक्षण

Sun, 01 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सदर तहसील इलाके में जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लेते सीडीओ। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सदर तहसील में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने गणनाकर्मियों को घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने, निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं दर्ज करने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। बताया गया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक आंकड़ों की जांच और सत्यापन होगा।

सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। सभी गणनाकर्मी जिम्मेदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेखों में सही जानकारी दर्ज करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


जनगणना के दूसरे चरण में जिले में करीब नौ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सबसे अधिक शिक्षक हैं। इसके बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संख्या है। लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। निर्वाचन की तर्ज पर जनगणना के लिए भी रिजर्व कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें