फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीर निर्मल परियोजना के लिए दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत चलने वाली नीर निर्मल परियोजना के तहत यूपी में प्रथम चरण में दस जनपदों का चयन किया गया है, जिसमें बहराइच भी शामिल है। परियोजना के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम्य विकास संस्थान में प्रदान किया गया।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के तहत जनपद के 11 विकासखंड चयनित किए गए हैं। इनमें चित्तौरा, महसी, शिवपुर, पयागपुर, रिसिया, विशेश्वरगंज, बलहा, तेजवापुर, कैसरगंज, जरवल व हुजूरपुर शामिल हैं। इन विकासखंडों में 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व  ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के चार सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

जिला ग्राम्य विकास संस्थान चित्तौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एके खान ने 144 प्रतिभागियों को परियोजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें