फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवलरोड ओवरब्रिज से आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवलरोड में रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद वाहनों के आवागमन के लिए सोमवार को चालू कर दिया गया है। मालूम हो कि 18 दिसंबर को सीमेंट पैनल टूटने से गिट्टी व मिट्टी भरभराकर गिरने लगी थी। इससे राहगीरों के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए ओवरब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया था। एसडीएम कैसरगंज ने मौके पर पहुंचकर एनएचएआई और पीएनसी के अधिकारियों से बात कर ओवरब्रिज की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र में ग्राम कुड़वा गांव के निकट लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवलरोड रेलवे लाइन के ऊपर पीएनसी कंपनी ने लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबा ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। दो वर्ष तक चले निर्माण के बाद 28 अगस्त 2018 को ओवरब्रिज पर आवागमन चालू हो गया था।
इससे लखनऊ, बहराइच, रुपईडीहा, नानपारा, बलरामपुर, श्रावस्ती तथा नेपाल आने-जाने वाले वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसने से छुटकारा मिल गया था। मगर 18 दिसंबर की सुबह ओवरब्रिज का सीमेंटेंड पैनल टूटने से इसके अंदर भरी गिट्टी व मिट्टी नीचे गिरने लगी थी। इससे ओवरब्रिज में दरार पड़ गई। इस कारण ओवरब्रिज से आवागमन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या ने ओवरब्रिज का निरीक्षण कर एनएचएआई और पीएनसी के इंजीनियरों से वार्ता कर शीघ्र ओवरब्रिज की मरम्मत कराकर आवागमन चालू कराने के निर्देश दिए थे। कार्यर्दायी संस्था ने ओवरब्रिज के दोनों तरफ बड़े-बड़े पत्थर गार्ड लगाकर इस पर वाहनों का आवागमन रोक दिया था। अब ओवरब्रिज शुरू होने से बौद्ध परिपथ के लोगों को घंटों रेलवे क्राॅिसंग पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
30 दिसंबर 2018 को भी सीमेंटेड पैनल टूटने से इस ओवरब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया था। चार माह तक निर्माण के बाद पुन: इस पर आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 2019 के दिसंबर माह में पुन: ओवरब्रिज की गिट्टी व मिट्टी गिरने लगी थी। जिससे आवागमन रोका गया। दो माह बाद पुन: उसे दुरुस्त कर सोमवार से आवागमन चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें