फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर बहराइच में यातायात डायवर्जन लागू

Tue, 25 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री सहित अतिविशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दौरान जनपद बहराइच से छह स्थानों पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


एसपी आरएन सिंह ने बताया कि भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिले की प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इमरजेंसी वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा जाएगा।

प्रशासन ने सूचित किया है कि 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। दर्शन नहीं हो पाएगा। अधिकारियों ने अपील की है कि श्रद्धालु अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन को सहयोग दें।
विज्ञापन




यह है डायवर्जन व्यवस्था
-दोनक्का तिराहा से डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए बहराइच-गोंडा मार्ग का प्रयोग कर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
-अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर होते हुये बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
-जरवल तिराहा से कर्नलगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- हुजूरपुर, कर्नलगंज होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जहां से वाहन बलरामपुर होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन



-टिकोरा मोड़ से जनपद बाराबंकी व लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सीतापुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

- घाघराघाट से कर्नलगंज गोंडा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें