फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आतंकी हमले के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 25 Apr 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
बहराइच। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले से लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को यूपी उद्योग व्यापार मंडल की जिला व शहर इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने बताया कि इस आतंकी हमले की वे कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। यह हमला न केवल हमारे देश की अखंडता व संप्रभुता पर एक गंभीर प्रहार है, बल्कि मानवता के विरुद्ध भी एक घृणित कृत्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकार आतंकी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, सुरक्षाबलों को और अधिक सशक्त, आधुनिक व स्वतंत्र बनाया जाए। आम नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए व देश के अंदर और बाहर बैठे आतंकियों के समर्थकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आतंकी हमले में मारे गए लोगाें के परिजनों को उचित सहायता प्रदान की जाए साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था आदि की जाए। इस दौरान बृजमोहन मातनहेलिया, दीपक सोनी दाऊजी, कुलभूषण अरोरा, आशीष कंसल, सुनील अग्रवाल, अमित मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें