फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 11 गांवों में तीन माह से सचिवों की तैनाती नहीं

Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवा (बहराइच)। चित्तौरा विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां बीते तीन माह से सचिवों की तैनाती नहीं है। जिसके चलते इन गांवों के विकास का पहिया थम सा गया है। ग्रामीणों को जहां आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए भटकना पड़ रहा है, तो वहीं प्रधान लंबित भुगतान के लिए परेशान हैं। सभी ने जिम्मेदारों से सचिवों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कल्पीपारा, शेखवापुर, विशुनपुर राहु, टेड़िया फकीर चक, सलारपुर, बक्शीपुर, दुलारपुर आदि ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सचिव कैलाश नाथ के पास थी। लेकिन तीन माह पहले कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद से अभी तक किसी भी सचिव की तैनाती नहीं हुई है। इससे ग्रामीण रजिस्टर नकल, जन्म प्रमाणपत्र, मृतक प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि कल्पीपारा प्रमोद कुमार ने बताया कि हम लोगों द्वारा पैसा खर्चा करके कार्य करा दिया गया है, लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है।
सचिव का डोंगल चालू ना होने तक इंतजार करना पड़ेगा और कार्य ठप रहेंगे। प्रधान बक्शीपुर रज्जू लाल ने बताया कि सचिव के न होने से राज्य वित्त और पंद्रहवें वित्त के सभी कार्य बाधित हैं। वहीं, प्रधान का वेतन, पंचायत सहायक का वेतन, सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का वेतन भी बाधित है। प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने बताया कि अगर इसी तरह लापरवाही बरती गई तो पंचायतों में विकास का पहिया पूरी तरह से थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

सचिवों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

- विजय कुमार मिश्रा, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें