फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, बाजार बंदकर प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में बाजार बंद व अफसरों को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट। लगातार एक सप्ताह से बदहाल बिजली आपूर्ति के खिलाफ बुधवार को शिवपुर बाजार में ग्रामीणों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर अधिकारियों का घेराव कर जवाब मांगा। हालात बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लंबी वार्ता और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
विज्ञापन


बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन के चलते पूरा शिवपुर बाजार दिनभर बंद रहा। इससे खरीदारी करने आए ग्रामीणों को बिना खरीदारी के लौटना पड़ा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ व्यापारी सुधीर यज्ञसैनी ने कहा कि बिजली कटौती ने जीना दुश्वार कर दिया था इसके चलते लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहने से करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

हंगामे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं नानपारा के उपखंड अधिकारी मोहम्मद तंजीम, मटेरा-रिसिया के उपखंड अधिकारी रमेश मौर्य तथा अवर अभियंता ललित कुमार टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान नाराज लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया और खराब बिजली व्यवस्था, जर्जर तार, लाइनमैन के व्यवहार तथा एसएसओ द्वारा फोन न उठाने की शिकायतों को लेकर तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों ने गुस्सा लोगों को समझाते-बुझाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कराई। मौके पर 200 मीटर केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उपखंड अधिकारी मोहम्मद तंजीम ने बताया कि क्षेत्र में दो नए पोल लगाए जाएंगे तथा अतिरिक्त 300 मीटर केबल उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी, ग्राम प्रधान अर्पित यज्ञसैनी, मुकेश शुक्ला, अरविंद जायसवाल, चंदन, सुरेश, राजेंद्र, बबलू, उर्मिलेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

बिजली कटौती के विरोध में बाजार बंद व अफसरों को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें