फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रंजिश में व्यापारी पर हमला, 15 हजार छीने

Sat, 21 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लूटपाट में व पिटाई में घायल व्यापारी सोनू।
विज्ञापन
पयागपुर। ग्राम पंचायत अरकापुर निवासी गल्ला व्यापारी पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला कर 15 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू ने तीन नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात खुटेहना बाजार से घर लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो हमलावर भाग निकले। इस दौरान उनकी एक मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गई। घायल सोनू ने कुछ हमलावरों को पहचान लिया।

पीड़ित ने बनियाहारी, थाना पयागपुर निवासी अन्नू गुप्ता, संजय गुप्ता और रामजी को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि सोनू खुटेहना बाजार में अनाज की आढ़त का कारोबार करते हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्राणघातक हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। रुपये छीनने के आरोप की भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें