फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
रिसिया में रेलवे क्रासिंग पर पटरी पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर शनिवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली के पिछले पहिये का धुरा टूट गया। ट्रेन आने का समय होने के कारण पैडमैन गेट बंद करने पहुंचा तो ट्रॉली फंसी देखकर उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। ट्रैक पर ट्रॉली फंसने से ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। रास्ता साफ होने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

रिसिया के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के गेट पर शनिवार को ईंटों से लदी एक ट्रैैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। तभी ट्रॉली के पिछले पहिये का धुरा टूट गया, जिससे वह ट्रैक पर ही फंस गयी। मैलानी से चलकर बहराइच जाने वाली डाउन ट्रेन के पहुंचने का समय भी हो गया था। इस पर पैडमैन पवन कुमार क्रॉसिंग पर गेट बंद करने के लिए पहुंचा तो उसने ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को फंसा देख तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर अरुण कुमार को दी।
सूचना मिलने पर अरुण कुमार ने जीआरपी और आरपीएफ को मौके पर भेेजा। मजदूरों से ट्रॉली पर लदी ईंटों को नीचे उतरवाया गया। इसी बीच ट्रेन के आने का समय हो गया था। ट्रेन को अधिकारियों की ओर से घटनास्थल से 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया। करीब 40 मिनट तक ट्रैन ट्रैक पर ही खड़ी रही। रास्ता साफ होने के बाद उसे रवाना किया गया। इस बारे मेें स्टेशन मास्टर अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें