फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर झोपड़ी में घुसा, वृद्ध को रौंदा

Wed, 22 Jun 2016 11:00 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूपगंज बाजार में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली छप्पर में जा घुसी। छप्पर में सो रहे वृद्ध को रौंदते हुए ट्रैक्टर दीवार से टकराकर रुका। चपेट में आकर ठेलिया पर लेटा वृद्ध का पुत्र भी घायल हो गया। झाड़ू लगा रहे पौत्र ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चंपत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

पयागपुर थाना अंतर्गत कल्लूपुरवा गांव निवासी दीनानाथ का परिवार भूपगंज बाजार में सेंट्रल बैंक के निकट फूस की झोपड़ी बनाकर गुजर बसर करता है। प्रतिदिन की तरह परिवार के लोग छप्पर में सो रहे थे। सुबह छह बजे के आसपास कोट बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली छप्पर में जा घुसी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चारपाई पर सो रहे दीनानाथ (80) को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। चपेट में आकर ठेलिया पर सो रहा उसका पुत्र भगेलू (45) ट्रैक्टर की ठोकर से उछलकर दूर जा गिरा। घटना के समय भगेलू का पुत्र श्रवण कुमार घर के सामने झाडू लगा रहा था। उसने भागकर जान बचाई। दुर्घटना से चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से खिसक गया। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पौत्र श्रवण की तहरीर पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें