फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा के फायदे बताए

Tue, 21 Jun 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को योग करने वालों की धूम रही। अलग-अलग स्थानों बुजुर्गों, महिलाओं के साथ बच्चों ने भी योग के विभिन्न आसन किए। इसके साथ ही प्रतिदिन योगाभ्यास कर निरोगी बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम, विद्यालयों के मैदान समेत कई स्थानों पर तमाम लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारत विकास परिषद की ओर से मंगलवार को योग शिविर लगाया।

प्रशिक्षक अमरनाथ व राबिया खान ने स्टेडियम में लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर लोगों को निरोगी रहने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, परिषद के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संदीप मित्तल, प्रेम अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोटरी क्लब और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से इंदिरा उद्यान में सुबह पांच बजे से सात बजे तक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। उद्यान में ढाई-तीन सौ लोगों ने योगाभ्यास किया। कमलादेवी पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में योग शिविर में योगासन से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया। 

महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के डॉ. शैलेष कृष्ण विश्वास ने योगासन की जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक मुकुट बिहारी वर्मा भी मौजूद थे।

शहर के हीरा सिंह लॉन में योगाचार्य सीमा ने योग करने के तरीके बताए। एक अन्य योग शिविर के मुख्य अतिथि सीजेएम और सिविल जज अनुपम ने भारत मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर की शुरुआत की। एकल विद्यालय अभियान के तहत महाराजा बलभद्र सिंह महाविद्यालय परिसर में सुबह कई लोगों को योगाभ्यास किया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से अभिनंदन वैंक्वेट हाल मैदान में चार-पांच सौ लोगों को योगाभ्यास कराया गया। श्रावस्ती के रतनापुर, रुपईडीहा के देव संस्कृत ग्रामोदय इंटर कॉलेज में भी शिविर के दौरान योगाभ्यास कराया गया।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें