फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस व दक्षिण अफ्रीका से आए पर्यटकों को नेपाल वापस भेजा

विज्ञापन
रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर अफ्रीका व फ्रांस के यात्रियों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस से चार पर्यटक चीन की यात्रा पर गए थे। चीन की यात्रा के बाद वे सभी नेपाल होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान सीमा पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने चारों लोगोें की जांच की। इसके बाद इन विदेशी यात्रियों को नेपाल वापस भेज दिया गया। उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। चिकित्सकों की ओर से नेपाल से आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। शुक्रवार देर शाम टीम के डॉ. अर्चित श्रीवास्तव की अगुवाई में चिकित्सक नेपाल से आने वाले मरीजों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चार विदेशी पर्यटक आए। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। इनमें दो फ्रांस और दो यात्री दक्षिण अफ्रीका के थे।
डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका निवासी पर्यटक 15 दिन चीन में रुके थे। मगर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार चारों पर्यटकों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सभी यात्रियों को पुन: नेपाल की ओर भेज दिया गया। नेपाल से होते हुए वह सभी अपने देश को रवाना होंगे। डॉ. अर्चित ने बताया कि नेपाल से आने वाले विदेशी पर्यटकों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें