फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती से छप्पर में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के उदवापुर केदारपुरवा गांव निवासी एक वृद्ध शुक्रवार की रात फूस के मड़हे में मोमबत्ती जलाकर सो रहा था। इसी बीच देर रात मोमबत्ती से मड़हे में आग लग गई, जिससे वृद्ध की जलकर मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के उदवापुर केदारपुरवा गांव निवासी ज्वाला अवस्थी (60) पुत्र कल्लू अवस्थी गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर कुटिया बनाकर रहते थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। शुक्रवार की रात वह मड़हे में मोमबत्ती जलाकर सो गए। इसी बीच देर रात मोमबत्ती गिरने से फूस के मड़हे में आग लग गई, जिससे ज्वाला अवस्थी की जलकर मौत हो गई। शनिवार सुबह आग लगने की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद ने बताया कि आग लगने से वृद्ध की जान गई है। उनके परिवार में कोई नहीं था। ज्वाला अवस्थी ने एक पुत्र को गोद लिया था। वह मौके पर मौजूद है। वही वृद्ध की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें