फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नौकायन कर रहे पर्यटकों को दिखा बाघ, हुए रोमांचित

विज्ञापन
कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ। - फोटो : कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बृहस्पतिवार को पर्यटकों को उस समय रोमांचक अनुभव हुआ, जब गेरुआ नदी में नौकायन के दौरान उन्हें एक बाघ विचरण करते हुए दिखाई दिया। बाघ को नदी किनारे टहलते देख पर्यटक उत्साह से भर उठे और इस दुर्लभ क्षण को अपने कैमरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन


लखीमपुर जनपद से आए पर्यटकों के दल में प्रकाश, राम आशीष और निरंजन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। सुबह के समय वे गेरुआ नदी में बोटिंग कर रहे थे। इसी दौरान नदी के किनारे झाड़ियों के पास एक बाघ दिखाई दिया, जो कुछ देर तक खुले क्षेत्र में घूमता रहा।

बाघ को सामने देखकर पर्यटक पहले तो चौंक गए, लेकिन प्रशिक्षित नाविकों ने सभी को शांत रहने की सलाह दी। सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए नाव को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया। इस दौरान बाघ ने भी पर्यटकों की ओर देखा और फिर जंगल की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन


पर्यटकों ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उन्होंने बाघ की कई तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ का कहना है कि कतर्नियाघाट में बाघों की मौजूदगी लगातार दर्ज की जा रही है, जो क्षेत्र की जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत है। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे बोटिंग या सफारी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें