फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस पलटी, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज-शकरपुर मार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही टूरिस्ट बस रविवार को सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार दो महिलाओं समेत पांच यात्री घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बस नेपाल यात्रियों को लेकर जा रही थी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर स्थित बियाबानी गांव के पास सुबह करीब 8.30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में बस में सवार नेपाल के तुलसीपुर निवासी गीता देवी पत्नी प्रह्लाद, हीरा सिंह पुत्र कल्लू सिंह, दुर्गा बहादुर पुत्र पीरूमल समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैँ।
विज्ञापन

श्रावस्ती भ्रमण के बाद बस यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। लेकिन चालक संतुलन खो बैठा। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि अधिक यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें