फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव स्थल के पर्यटन विकास से खुलेंगे रोजगार के रास्ते

विज्ञापन
बहराइच में चित्तौरा झील का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव के चित्तौरा झील स्थित मंदिर का निरीक्षण रविवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने किया। इस दौरान मंत्री ने पर्यटन के विकास की संभावनाओं के साथ ही यहां पर रोजगार की दिशा में काम किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्थल के पर्यटन विकास से युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

मंत्री अनिल राजभर ने महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश रवि कुमार एनजी व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा का पहले दर्शन किए। इसके बाद चित्तौरा झील के निकट महाराजा सुहेलदेव से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। इस स्थान को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित किये जाने के उद्देश्य से मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आवश्यक विचार-विमर्श भी किया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस धरती को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस धरती के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। इस स्थान को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने के लिए सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना तैयार की जा रही है, जिसके उद्देश्य से उनके द्वारा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां का विकास हो जाने से तमाम युवाओं को रोजगार मुहैया होगा, वहीं पर्यटकों के आगमन से जनपद का भी आर्थिक विकास होगा। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना, एडीएम जयचंद्र पांडेय, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सौरभ गंगवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री के निरीक्षण भवन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, विधायक बलहा सरोज सोनकर सहित अन्य अधिकारियों ने राजभर से भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें