फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथ में टोकन, लंबी कतार, दिनभर किया खाद का इंतजार

Sat, 23 Aug 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मटेरा में यूरिया खाद लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।   :स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच। साधन सहकारी समितियों पर किसानों की समस्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को कहीं पर ताला लटका मिला, तो कहीं किसानों की लंबी कतार लगी रही। कुछ किसानों को खाद का टोकन दे दिया गया, बाकी को तीन दिन बाद आने को कहा गया, जबकि मौजूदा समय में केला व गन्ने की फसल को तत्काल यूरिया की जरूरत बताई जा रहीं है।
विज्ञापन


जहां भी किसानों को यूरिया होने की सूचना मिलती है, वे रात से ही लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को साधन सहकारी समिति मटेरा में देखने को मिला। यहां यूरिया के लिए आए गुरुगुज पुरवा निवासी किसान अवधेश कुमार ने बताया की वह बृहस्पतिवार रात आठ बजे ही समिति के गेट पर लेट गए, शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे लाइन में लग गए, तब तक करीब 75 लोग पहले से ही लग चुके थे।

समिति का दरवाजा 10 बजे खुला तो वहां लगभग सात सौ किसानों की कतार लगी हुई थी, जबकि सचिव ने मात्र 70 लोगों को ही यूरिया देने के लिए टोकन देकर बाकी को वापस जाने के लिए कह दिया। सचिव ने कहा कि वह अब तीन दिन बाद आएं।
विज्ञापन


असवा निवासी राजेश कुमार गौतम ने बताया की वह कई दिनों से दौड़ रहा थे, अब जाकर एक बोरी यूरिया का टोकन पा सके हैं। खाद न पाने वालों में राम तीरथ, जुबैर अहमद, सोलंकी, मुनीर, देवतादीन, रामपारस, कोलहे, मोल्हूराम, राम पदारथ व तुलसी आदि का कहना है कि अभी तक एक बोरी भी यूरिया नहीं मिल पाई है, जबकि पांच दिनों से समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। अब पांच सौ रुपये बोरी तक में यूरिया लेने को तैयार हैं, लेकिन उनकी पहुंच यूरिया तक नहीं बन पा रही है।


हुजूरपुर में भी किसानों को यूरिया के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान त्रिवेणी ने बताया कि रामपुर साधन सहकारी समिति में दिन भर लाइन में खड़े रहने पर मात्र एक बोरी यूरिया मिली, जबकि 10 बीघा धान बंटाई पर लगाया हुआ है। किसान सालिकराम ने बताया कि दिन-दिन भर लाइन लगाओ, तो एक बोरी यूरिया मिल पाती है।


रिसिया में समिति का ताला ही नहीं खुला

रिसिया। सहकारी कृषि सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए करीब दो सौ किसान खड़े थे, लेकिन समिति का ताला ही नहीं खुला। किसान राम किशुन, शिव प्रसाद, मया राम, सलीम, इब्राहिम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बार तो यूरिया की किल्लत उनके जानकारी में सबसे ज्यादा है। पूरे मामले में प्रशासन फेल है। समिति के आंकिक अरुण सिंह ने बताया कि संघ यूनियन के आदेश के अनुसार जब तक सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए जाएंगे, तब तक खाद का वितरण नहीं किया जाएगा। समिति के बाहर गेट पर सूचना चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें