फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: एचटी लाइन के तार में झंडे का पाइप छूने से उतरा करंट; 14 श्रद्धालु झुलसे

Fri, 22 Aug 2025 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एचटी लाइन के तार में लोहे के पाइप में बंधे झंडे का पाइप छूने से करंट आ गया। करंट लगने से 14 श्रद्धालु झुलस गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती झुुलसे हुए श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 12 से अधिक श्रद्धालु झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को तार हटाकर बचाया। इसके बाद आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। लोहे के पाइप में बंधे झंडे का पाइप छूने से करंट आ गया। इससे हादसा हो गया। 

विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के निम्निहारा गांव की है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित श्रीकृष्ण जी की मूर्ति को दोपहर के समय विसर्जन के लिए श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र के बहोरवा घाट ले जाया जा रहा था। जुलूस के साथ चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे एक बच्चे ने अचानक लोहे के पाइप में बंधे झंडे को ऊपर उठा दिया, जो एचटी लाइन से टकरा गया। इससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया। उसमें बैठे 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है। डीएम व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पाइप ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से छू गया

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आयोजक केशवराम शर्मा की अगुवाई में विसर्जन जुलूस निकाला गया। ट्रॉली में महिलाएं और बच्चे सवार हो गए। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा, अचानक ट्रॉली के कोने में बैठे एक बच्चे ने झंडे का पाइप ऊपर उठा दिया, जो ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से छू गया।

देखते ही देखते पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया और सभी 14 लोग झुलस गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सूखी बल्ली के सहारे पाइप को हाईटेंशन लाइन से छुड़ाया, तब सभी की जान बच सकी।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चर्दा पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी आरएन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

करंट लगने से ये लोग झुलसे

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मीना शर्मा (30), निवासी भगतापुर गुलहरिया, लक्ष्मी देवी (50), दिनेश कुमार (30), राकेश (10), आकाश (07), रचना (10), विद्याराम (35), तहसीम (08), अहसान अली (09), इसरार (10), निवासी मिर्जापुर तिलक, रूखसार (07), शोएब (12), सचिन (05), संजना झुलसे हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी चर्दा में चल रहा है, जबकि इसरार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें