1- जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने दी।
2- कुर्मी सम्मेलन व खिचड़ी भोज
सुबह 10:00 बजे। नवाबगंज के जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में विशाल कुर्मी सम्मेलन व खिचड़ी भोज का आयोजन होगा। यह जानकारी समिति के सदस्य सुमित पटेल ने दी।
3- क्रिकेट टूर्नामेंट
सुबह 11:00 बजे। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक आयुष चित्रांश ने दी।
4- मेला
दोहपर 12:00 बजे। रिसिया के बंगला चक स्थित कपूरे बाबा मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक सरोज कुमार सिंह ने दी।
-
5- पुरस्कार वितरण
दोपहर 01:00 बजे। रिसिया के शहनवाजपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता टीम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी आयोजक अनिल निषाद ने दी है।
6- भागवत कथा
शाम 05:00 बजे। शिवपुर की सोहबतिया ग्राम पंचायत में भागवत कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक ज्ञान चंद गुप्ता ने दी।