फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रत रखने वाली महिलाएं

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को छठ पूजा के लिए पुलिस लाइन स्थित बेरिया समय माता मंदिर परिसर में तालाब के त? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। घर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। शुक्रवार को रोटी और खीर बनाकर परंपरा की शुरुआत की गई। पूजा-अर्चना को लेकर घाटों पर भी मठ और पिंडी बनाने का काम तेज हो गया है। रंग-रोगन भी किया जा रहा है। डूबते सूर्य को शनिवार को अर्घ्य देकर व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन-अर्चन करेंगी।
विज्ञापन

चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पूजा की तैयारी घरों में शुरू कर दी गई है। जिले के लगभग तीन लाख लोग इस पर्व को मनाते हैं। पूजन-अर्चन का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू हो गया है। शुक्रवार को घरों में महिलाओं ने रोटी और खीर बनाकर सभी के बीच वितरण किया। अब इसके बाद महिलाएं शनिवार को निर्जला व्रत रखकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी।
इसके बाद रविवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा को देखते हुए घाटों पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बहराइच जनपद के करीब 50 घाटों पर पूजा-अर्चना की जाती है। शहर के सरयू नदी के झिंगहाघाट तट और छोटी बेरिया समय माता मंदिर पर मठ व पिंडी बनाने का काम तेज हो गया है। रंग-रोगन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

छठ पूजा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दो नवंबर को होने वाले छठोत्सव की तैयारियों की समीक्षा भी की। तालाब के घाट पर जाकर साफ-सफाई का जायजा लिया। लोगों ने सफाई कराए जाने पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार व सफाई नायक अजय कुमार की सराहना भी की। पूजा समिति के आरपी शाही और एसबी सिंह ने बताया कि बेरिया स्थित तालाब पर करीब पांच हजार लोग पूजा-अर्चना के लिए एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें