फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, 3636 मतदाता होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। सुबह मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। ग्राम प्रधान के 10 पदों पर 32 प्रत्याशी मैदान में है। उपचुनाव में 3636 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर लगाएंगे। पंचायत उपचुनाव के लिए 26 जून को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई थी। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान की तैयारियों में प्रशासन जुट गया था।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के तहत विकासखंड चित्तौरा के रसूलपुर सरैया में 4, जरवल के गोंदौरा में 3, तेजवापुर के रमपुरवा में 3, फखरपुर के रामापुर कंधौली व बसौना में 2-2, कैसरगंज के गुलहरिया गाजीपुर में 2 और इच्छापुर में 4, विशेश्वरगंज के जोकहा में 3, बलहा के बलसिंहपुर में 5 और मिहींपुरवा के रायबोझा में 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु कर देंगी। सभी बूथों पर सुरक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें