फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज दरगाह पर आएगी पहली चौथी, बढ़ी चौकसी

Sun, 25 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन।
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर पहली चौथी रविवार को मनाई जाएगी। सुबह 10 बजे से जायरीन आने लगेंगे। भीड़ बढ़ने की आंशका पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन


मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले पर रोक है, लेकिन जियारत पर कोई रोक नहीं है। जायरीन बिना किसी रोक-टोक के अपनी जियारत कर सकते हैं। इसी को लेकर दरगाह प्रबंधन खुश है। वह पहली चौथी (रविवार) को लेकर तैयारी कर रहा है, ताकि जायरीनों को कोई परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 10 बजे से ही जायरीन आने लगते हैं। आने वालों में ज्यादातर लोग पूर्वांचल के ही होते हैं। खासतौर से गोरखपुर, बस्ती व सिद्धार्थनगर के साथ ही बिहार के लोग भी अभी तक आते रहते थे। लेकिन मेले और भीड़ के आने पर रोक के कारण जायरीनों को कम-कम संख्या में आने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए दरगाह प्रबंधन सूचनाएं भी दे रहा है, ताकि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना न हो।

भीड़ में जाने वाले जायरीन को रोकने की तैयारी
जायरीन को जियारत करने पर रोक नहीं है, लेकिन वह सीमित संख्या में ही जा सकेंगे। इसके साथ ही जियारत के बाद वह ज्यादा देर तक वहां रुक नहीं सकते, ताकि भगदड़ की स्थिति न होने पाए। इसके लिए पुलिस का प्रयास रहेगा की कोर्ट के आदेश के क्रम में ही जियारत हो। इसके लिए भीड़ के शक्ल में आने वाले लोगों को बैरियर पर ही रोका जाएगा। साथ ही गाजे-बाजे व आतिशबाजी पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। प्रशासन भी अपना कार्य कर रहा है। दरगाह प्रबंधन को देखना है कि लोग भीड़ में न आकर निर्धारित संख्या में ही आएं। -रामानंद कुशवाहा एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें