फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कड़ी निगरानी में हुई विवि और ऑटोनॉमस काॅलेज की 20वें दिन की परीक्षा

Sun, 25 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में छात्राओं की तलाशी लेतीं ​शि​क्षिका।
विज्ञापन
बहराइच। पांच मई से शुरू हुई डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या तथा ऑटोनॉमस काॅलेज की परीक्षा अब ढलने लगी है। परीक्षा के बीसवें दिन चार पालियों में चली परीक्षा में 2175 परीक्षार्थी शामिल हुए। 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भीषण तपिश के बीच चल रही यह परीक्षा 14 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज के सहायक केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि सुबह की पाली में दो कमरों में 92 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक की परीक्षा भी दो कमरों में हुई इसमें 48 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और सभी परीक्षार्थी शामिल रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। 11 बजे से एक बजे तक तीसरी पाली की परीक्षा 21 कमरों में कराई गई। इस परीक्षा में 1245 परीक्षार्थी शामिल हुए 17 अनुपस्थित रहे। चौथी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस परीक्षा में कुल 890 परीक्षार्थी शामिल हुए। 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार बीए, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास तथा जैव रसायन के परीक्षार्थी शामिल हुए। एमए और एमएससी के शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के परीक्षार्थी शामिल हुए।

आंतरिक उड़ाका दल ने ली परीक्षा पूर्व तलाशी

परीक्षा में नकल न हो इसलिए आंतरिक उड़ाका दल ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। पहली तथा दूसरी पाली में प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डाॅ. एसबी रावत, डाॅ. नीरज पांडेय तथा डाॅ. शिव कुमार, मिश्र तीसरी पाली में चीफ प्रॉक्टर डाॅ. किशुनवीर तथा पूर्व चीफ प्रॉक्टर डाॅ. आशुतोष शुक्ला, डाॅ. एसके मिश्रा, डाॅ. राजकमल गुप्ता तथा डाॅ. राजकमल गुप्ता और चौथी पाली में डाॅ. प्रमोद कुमार व डाॅ. एसके मिश्रा और छात्राओं की तलाशी में डाॅ. अर्चना निगम, डाॅ. स्मृति वर्मा व डाॅ. गजाला खातून सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें