फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के दिए टिप्स

Sun, 05 Oct 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चित्तौरा में मिशन श​क्ति कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व पुलिसकर्मी।   -संवाद
विज्ञापन
चित्तौरा। पंचायत भवन नगरौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के टिप्स सुझाए गए।
विज्ञापन



कार्यक्रम का नेतृत्व एंटी रोमियो स्क्वॉड सिटी सर्किल प्रभारी अजीतांश पांडेय और दोनक्का चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी पहुप सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्त्व, अपराधों की पहचान और समय रहते शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।


उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध या आपात स्थिति में महिलाएं 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 181 महिला सहायता, 108 व 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1930 साइबर अपराध पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सिटी ने कहा कि समय पर की गई शिकायत से समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव है और इससे अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।


इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी रणजीत यादव, महिला थाना प्रभारी मंजू यादव तथा मिशन शक्ति एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें