फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शावकों के साथ सड़क पर पहुंची बाघिन, थमा यातायात

विज्ञापन
शावकों के साथ सड़क पर पहुंची बा​घिन।
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर-सुजौली मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह को अचानक एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ आ गई। इससे यातायात ठहर गया। लगभग सात मिनट बाद बाघिन तीनों शावकों के साथ सड़क पर मौजूद रही। इस दौरान वाहन सवार दूर से ही वीडियो बनाते रहे। बाघिन के सड़क से हटने के बाद वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सुजौली निवासी मिथिलेश यादव अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे के आसपास लखनऊ से घर लौट रहे थे। मोतीपुर से सुजौली की ओर जाते समय उन्हें सड़क पर बाघिन तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन कुछ देर तक शावकों के साथ सड़क पर चलती रही। इसके बाद झाड़ियों में चली गई। घटना के बाद डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने अपील की है कि जंगल या वन्यजीवों की आवाजाही वाले रास्तों पर बाघ अथवा अन्य जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्हें घेरने की कोशिश न करें।

शावकों के साथ सड़क पर पहुंची बाघिन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें