फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सफारी में दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक

Tue, 24 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में सफारी करते पर्यटक। - स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट की जंगल सफारी के दौरान रविवार को गुड़गांव से आए पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। सड़क किनारे बाघ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे, लेकिन तस्वीर लेने से पहले ही वह झाड़ियों में ओझल हो गया।
विज्ञापन


गुड़गांव निवासी रमेश, धर्मवीर गुप्ता, दिलीप यादव और अनिल मनचंदा का दल पिछले दो दिनों से कतर्नियाघाट में ठहरा हुआ था। इससे पहले पर्यटक दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर चुके थे।

रविवार को सफारी के दौरान अचानक उनकी नजर सड़क किनारे टहलते बाघ पर पड़ी। पर्यटक कैमरे से उसकी तस्वीर लेने की कोशिश करते, इससे पहले ही वह जंगल में चला गया। बाघ की तस्वीर न ले पाने का मलाल जरूर रहा, लेकिन उसे करीब से देखना उनके लिए यादगार अनुभव बन गया।
विज्ञापन


पर्यटकों ने कतर्नियाघाट के घने जंगल, समृद्ध जैव विविधता और वन प्रबंधन की सराहना की। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने कहा कि पर्यटकों को आए दिन दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार होना पर्यटन की दृष्टि से सुखद संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें