फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से दहाड़ रहा बाघ, दहशत

Mon, 12 Dec 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सेंक्चुरी क्षेत्र के वन्यजीवों की सक्रियता आबादी की ओर बढ़ रही है। जंगल से सटे रामपुर रेतिया गांव के निकट दो दिन से बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। खेत-खलिहान जाने से भी लोगों को डर लग रहा है। मवेशियों को भी लोग अहाते से नहीं निकाल रहे।
विज्ञापन


सूचना रेंज कार्यालय को दी गई है, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज में रामपुर रेतिया गांव स्थित है। यह गांव जंगल से सटा हुआ है। बीते दो दिन से गांव के निकट जंगल से बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। इससे गांव के लोग काफी दहशत में हैं। लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं।

गांव के राजितराम और सुंदरलाल का कहना है कि शाम के समय बाघ की दहाड़ अचानक बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते सप्ताह भर पूर्व एक बाघिन को जंगल के निकट देखा गया था। उसके बाद कोई वन्यजीव नहीं दिखा था तो इसे नियमित दिनचर्या मानकर सभी भूल गए थे। अब दो दिन से अचानक बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ रही है।
विज्ञापन


इससे घर से निकलने में भी डर लग रहा है। हालात यह है कि लोग खेत की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। गौरतलब हो कि आए दिन गांव के आसपास कभी बाघ तो कभी तेंदुओं की आमद बनी रहती है। डेढ़ माह पूर्व तेंदुए ने हमला कर एक ग्रामीण को भी जख्मी भी किया था। वनकर्मी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।

इससे लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। गांव के लोगों का कहना है कि साल भर पूर्व वन विभाग ने जंगल और गांव के निकट गहरी खाईं खोदने तथा कटीले तार लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें