फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसा बाघ

Thu, 18 Aug 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज क्षेत्र में जंगल से निकलकर एक बाघ बुधवार रात ग्राम पंचायत मटेही के मुखिया फार्म गांव पहुंच गया। उसने दो मकानों के अहाते में घुसकर एक बकरी को निवाला बना लिया। गाय को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घंटों हांका लगाया तब बाघ जंगल की ओर गया। रेंज कार्यालय पर सूचना देने के बावजूद वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


निशानगाड़ा रेंज में ग्राम पंचायत मटेही मजरा मुखिया फार्म जंगल से सौ मीटर की दूर है। ग्रामीण बुधवार रात अपने घरों में सो रहे थे। रात के वक्त बाघ की गर्जना सुनाई पड़ी तो लोगों ने सोचा कि बाघ जंगल में दहाड़ रहा है। संदेह पर लोगों ने घरों की खिड़कियां खोलीं तो बाघ गांव निवासी ओम प्रकाश के अहाते के निकट दिखा। वह बकरी को निवाला बना रहा था। यह देख ग्रामीण सकते में आ गए।

उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन बाघ जंगल की ओर जाने के बजाया गांव निवासी जोथू के अहाते में पहुंच गया। वहां उसने गाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हांका लगाना जारी रखा। शोर अधिक होने पर एक-डेढ़ घंटे बाद बाघ जंगल की ओर गया। इसके बाद भी लोग दहशत के चलते पूरी रात सो नहीं सके। रात में ही रेंज कार्यालय पर बाघ के हमले की सूचना दी लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें